जांजगीर चांपास्पोर्ट्स
Trending
11 फरवरी से डीबी कप रात्रिकालीन क्रिकेट का रोमांच हसौद मे , आप भी ले सकते हैं भाग
ओपनिंग मैच मे दर्शकों को मिलेंगे 100 - 100 के पुरस्कार

-
हाइलाइट्स – शिक्षकों से लेकर व्यापारी, पुलिस विभाग , राजनेताओं समेत 150 से अधिक लोग होंगे प्रतियोगिता मे शामिल

-
सीजी फाइल्स/ खेल डेस्क / जांजगीर-सक्ति / – सक्ति जिले के हसौद मे इस बार 11 फरवरी से भव्य डीबी कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सक्ति और जांजगीर जिले की 10 बड़ी क्रिकेट टीमें भाग लेने जा रही है । जिले का हसौद क्रिकेट आयोजन का गढ़ माना जाता है ऐसे मे इस आयोजन के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों मे खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

-
डीबी ग्रुप है प्रतियोगिता का मुख्य स्पॉन्सर
हसौद क्रिकेट संघ के तत्वाधान मे ये डीबी कप होने जा रहा है आपको बता दें कि DB VENTURES CHAMPA ( ए धीरेन्द्र बाजपेई ग्रुप ) रियल स्टेट बिज़नेस मे प्रदेश का प्रसिद्ध और विश्वसनीय ग्रुप है जिसके माध्यम से आप छत्तीसगढ़ के बेस्ट लोकेशन खास कर रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा , जैसे शहरों मे बेस्ट प्रॉपर्टी डील प्राप्त कर सकते हैं।
- रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का अलग ही अनुभव
ये क्रिकेट टूर्नामेंट रात्रिकालीन होने जा रहा है जिसका अलग ही रोमांच होता है , रोजमर्रा की धकान के बाद दूधिया रोशनी मे खिलाड़ी और दर्शक भरपूर आनंद लेते नजर आयेंगे । पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी विशेष पुरस्कार मिलेंगे । जिसमें ओपनिंग मैच मे बाउंड्री से बाहर कैच पकड़ने वाले दर्शकों को 100-100 रुपए नगद पुरस्कार भी मिलेंगे
- “भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट , प्रदेश की प्रसिद्ध डीबी ग्रुप के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है , जिले के खिलाड़ियों को विशेष मंच मिलेगा इसके लिए डीबी ग्रुप को विशेष धन्यवाद ।” मुस्ताक कुरैशी अध्यक्ष हसौद क्रिकेट संघ जिला सक्ति



