छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या, ट्राय साइकल को छिपाते वीडियो आया सामने

CG_FILES/DESK – सक्ती जिले में बुधवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अज्ञात आरोपी ने एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद मे शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव की है।

एक आरोपी का मृतक के ट्राय साइकल को छिपाते हुए वीडियो सामने आया है जिसके बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है, वायरल वीडियो की पुष्टि CGFILES नही करती 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शिक्षक पर टंगिया (धारदार हथियार) से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, हत्या के बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने मृतक के शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जलाने का प्रयास किया, जिससे घटना और भी भयावह हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या संभवतः पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है, हालांकि मामले की स्पष्ट जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।


 

Related Articles

Back to top button

error: Content is protected !!