जांजगीर चांपादेश

करही मे कब रुकेगा माफिया राज़ – अवैध उत्खनन पर कार्यवाही सवालों के घेरे मे ? आखिर कितनी मौतों के बाद बंद होगा ..करही मे रेत का खेल ?

सक्ति/CG FILES DESK – जिले में खनिज के अवैध व्यापार को रोकने के लिए कोई ठोस कार्यवाही होते नही दिख रही है, आधी- अधूरी कार्यवाही करके औपचारिकता निभाई जा रही है ।

14 मार्च को करही से अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक हाइवा को पुलिस ने पकड़ कर कार्यवाही की है , सूत्रों के अनुसार उक्त हाइवा करही निवासी गनपत बघेल का है , जो पूर्व मे अवैध उत्खनन के मामले मे जेल भी जा चुका है , लेकिन इस कार्यवाही के बाद खनिज विभाग के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं कि , आखिर उनका विभाग कर क्या रहा है ?


अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को पकड़ने के बाद उसने जानकारी लेकर अवैध उत्खनन करने वाले खनन माफियाओं तक आखिर विभाग क्यों नही पहुंच रही ? क्या खनिज विभाग को अवैध उत्खनन करने वाले माफियों से डर है या मिलीभगत ? कई सवाल हैं जिनका जवाब विभाग को देना चाहिए।

पूर्व मे करही के रेत के खेल मे हुई थी हत्या …. क्या एक और बड़ी घटना के इंतजार मे प्रशासन 

करही के अवैध रेत घाट में सरपंच पति व उपसरपंच के बीच वसूली की रकम में बंटवारे को लेकर तनातनी हो गई थी , इससे सरपंच पति ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर उपसरपंच महेन्द्र बघेल की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाना लगाने महानदी में उसकी बाइक समेत फेंक दिया गया था । जिस पर पुलिस ने हत्या के 2 नाबालिग आरोपी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था । समय रहते यदि करही के रेत माफियाओं पर जिम्मेदार अधिकारी अंकुश नही लगाते हैं , तो जिस प्रकार का माहौल इस समय बनता जा रहा है भविष्य मे बड़ी घटना होना तय है ।

Related Articles

Back to top button

error: Content is protected !!