देश

महिला को मिली नई जिंदगी……न्यू लाईन हॉस्पिटल परसदा ने बनाया कीर्तिमान

हसौद/ हेल्थ डेस्क – सक्ति जिले के हसौद तहसील स्थिति न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल परसदा मे एक महिला को नई जिंदगी मिल गई है, दरअसल कुछ दिन पहले एक महिला मरीज़ लाइफ लाईन हॉस्पिटल परसदा मे पेट दर्द की समस्या का इलाज कराने पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने जांच मे पाया कि उक्त महिला के पेट मे सामान्य दर्द नही, बल्कि ओवेरियन ट्यूमर बना हुआ है जिसका वज़न करीब 8 किलो और ट्यूमर का आकार लगातार बढ़ता ही जा रहा था, जिसके बाद डॉ. राकेश साहू ( लेप्रोस्कोपिक सर्जन ) डॉ. अनुज साहू ( मेडिकल इंचार्ज ), डॉ. हीरामणि ( एनेस्थीसिया ) सहित हॉस्पिटल स्टाफ की टीम ने न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल परसदा मे इस जटिल ओवेरियन ट्यूमर को सफलतापूर्वक ऑपरेशन करके बाहर निकाला । जिसके बाद मरीज़ की स्थिति अब खतरे से बाहर है ।

 

जिले मे पहली बार हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार सक्ति जिले का ये पहला मामला है जिसमें इतने बड़े ट्यूमर का सफलता पूर्वक इलाज किया गया है ,ये न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल परसदा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है ,जो उनके सक्ति जिले के सबसे अच्छे निजी हॉस्पिटल होने के दावे को भी पुख़्ता करती है।

पेट दर्द हो तो रहें सतर्क, लापरवाही पड़ सकती है भारी

न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल परसदा के डायरेक्टर डॉ. गनपत साहू ने बताया कि ओवेरियन ट्यूमर असामान्य वृद्धि वाले होते हैं, जो noncancerous या cancerous हो सकते हैं, जिनमें से लगभग 90% मामले घातक और जानलेवा होते हैं। शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य होते हैं ,ये पेट दर्द, सूजन या कब्ज जैसी समस्या लगती है, इसलिए समय पर जांच जरूर कराएं, ताकि सही समय पर इलाज किया जा सके।

Related Articles

Back to top button

error: Content is protected !!