स्पोर्ट्स

आज से डीबी कप क्रिकेट का भरपूर रोमांच हसौद मे… शाम 6.30 बजे शुरू होगा पहला मुकाबला

जैजैपुर और डभरा के बीच होगा पहला मुकाबला, दर्शकों को आज मिलेंगे आकर्षक इनाम

हाइलाइट्स

शिक्षकों से लेकर व्यापारी, पुलिस , राजनेताओं समेत 150 से अधिक लोग होंगे प्रतियोगिता मे शामिल

खेल डेस्क / जांजगीर-सक्ति / – सक्ति जिले के हसौद मे आज से भव्य डीबी कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है जिसमें सक्ति और जांजगीर जिले की कई क्रिकेट टीमें भाग लेने जा रही है । जिले का हसौद क्रिकेट आयोजन का गढ़ माना जाता है ऐसे मे इस आयोजन के लिए खिलाड़ियों और दर्शकों मे खासा उत्साह देखा जा रहा है ।

पहला मुकाबला जैजैपुर और डभरा के मध्य 

ओपनिंग मैच मे जैजैपुर और डभरा की टीम आमने सामने होगी , दोनों ही टीमों मे कई सीनियर खिलाड़ी मौजूद है जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है ।

डीबी ग्रुप है प्रतियोगिता का मुख्य स्पॉन्सर

हसौद क्रिकेट संघ के तत्वाधान मे ये डीबी कप होने जा रहा है आपको बता दें कि डीबी ग्रुप ( धीरेन्द्र बाजपेई ग्रुप ) रियल स्टेट बिज़नेस मे प्रदेश का प्रसिद्ध और विश्वसनीय ग्रुप है जिसके माध्यम से आप छत्तीसगढ़ के बेस्ट लोकेशन खास कर रायपुर, बिलासपुर जांजगीर चांपा , जैसे शहरों मे बेस्ट प्रॉपर्टी डील प्राप्त कर सकते हैं

रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का रहता है , अलग ही अनुभव

ये क्रिकेट टूर्नामेंट रात्रिकालीन होने जा रहा है जिससे अलग ही रोमांच होता है , दिन भर की रोजमर्रा की धकान के बाद दूधिया रोशनी मे खिलाड़ी और दर्शक भरपूर आनंद लेते नजर आयेंगे । पूरे टूर्नामेंट में दर्शकों को भी विशेष पुरस्कार मिलेंगे ।

“भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट , प्रदेश की प्रसिद्ध डीबी ग्रुप के सहयोग से आयोजित होने जा रहा है , जिले के खिलाड़ियों को विशेष मंच मिलेगा इसके लिए डीबी ग्रुप को विशेष धन्यवाद ।”

मुस्ताक कुरैशी, अध्यक्ष हसौद क्रिकेट संघ , जिला – सक्ति ।

Back to top button

error: Content is protected !!