छत्तीसगढ़देश
Trending

सक्ति – मैरिज ब्यूरो साइट पर दोस्ती ,, शादी का किया वादा ….. फिर ठगे 9 लाख रुपए , आरोपी यूपी से गिरफ्तार

सीजी फाइल्स/ डेस्क/ सक्ति –  मैरिज ब्यूरो साइट के जरिए पहचान बनाकर सक्ति की एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर धीरे-धीरे पीड़िता का भरोसा जीता और फिर पैसे ऐंठ लिए।

दरअसल सक्ति निवासी पीड़िता की मुलाकात एक मैरिज ब्यूरो वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अंकित तिवारी से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ ही समय में रिश्ता शादी तक पहुंच गया। फिर आरोपी ने अपने नौकरी पर खतरा का बहाना बनाकर पैसे मांगने लगा। भरोसे में आए पीड़िता ने अलग-अलग किस्तों में करीब 9 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

लेकिन जब पैसे वापस करने की बात आई, तब आरोपी ने पीड़िता को वीडियो कॉल्स और अन्य निजी जानकारी को सोशल मीडिया मे वायरल करने की धमकी देने लगा ।

आरोपी अंकित तिवारी

पीड़ित की शिकायत पर सक्ति पुलिस ने आरोपी अंकित तिवारी को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Related Articles

Back to top button

error: Content is protected !!